Skip to main content

Home Quick Menu

ऑपरेशन सागर बंधु - भारतीय नौसेना ने श्रीलंका को 1000 टन एच.ए.डी.आर. सामग्री पहुंचाने के लिए चार और युद्धपोत तैनात किए

चल रहे ऑपरेशन सागर बंधु के तहत, जो श्रीलंका को तत्काल खोज एवं बचाव तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत समर्थन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था, भारतीय नौसेना ने भा.नौ.पो. घरियाल, एल.सी.यू. 54, एल.सी.यू. 51 और एल.सी.यू. 57 सहित चार और पोत तैनात किए हैं ताकि चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई क्षेत्रों तक एच.ए.डी.आर. सामग्री पहुंचाई जा सके।

भा.नौ.पो. विक्रांत, भा.नौ.पो. उदयगिरि और भा.नौ.पो. सुकेन्या इससे पहले राहत सामग्री और हेलीबोर्न एस.ए.आर. सहायता प्रदान कर चुके हैं। तीनों एल.सी.यू. (लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी) 07 दिसंबर 2025 की सुबह कोलंबो पहुंचे और वहां श्रीलंकाई अधिकारियों को आवश्यक राहत सामग्री सौंप दी। भा.नौ.पो. घरियाल 08 दिसंबर 2025 को त्रिंकोमाली पहुंचेगा ताकि मानवीय सहायता मिशन आगे जारी रखा जा सके। 1000 टन राहत सामग्री के साथ इन पोतों की तैनाती भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत जन-से-जन संबंधों तथा आई.ओ.आर. देशों को समय पर मानवीय सहायता देने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।