भारतीय नौसेना अकादमी में 08 से 13 दिसंबर 2025 तक एडमिरल्स कप 2025 आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के 14वें संस्करण में 35 देश भाग लेंगे, जो वैश्विक प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री समुदाय में इस आयोजन की बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है।