वाइस एडमिरल अंकुर शर्मा ने 01 दिसंबर 2025 को डायरेक्टर जनरल नेवल प्रोजेक्ट्स, मुंबई का पदभार ग्रहण किया।
36 वर्षों से अधिक के करियर में इस फ्लैग ऑफिसर ने समुद्र और तट, दोनों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है तथा विशिष्ट तकनीकी क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
फ्लैग रैंक पर प्रोन्नत होने के बाद उन्होंने डी.जी. डब्ल्यू.ई.एस.ई.ई. के रूप में कार्य किया, तत्पश्चात ए.एस.डी. नेवल डॉकयार्ड, मुंबई के तौर पर सेवा दी और अब डी.जी.एन.पी. (एम.बी.आई.) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
एडमिरल को नौसेना मेडल से सम्मानित किया गया है।