दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने श्रीमती लाभोनी सक्सेना, अध्यक्ष नौसेना महिला कल्याण संघ (दक्षिण क्षेत्र) के साथ 10 दिसंबर 2025 को दक्षिणी नौसेना कमान के नाविकों, डी.एस.सी. कर्मियों और रक्षा नागरिकों के लिए हाई टी का आयोजन किया। यह बातचीत उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, व्यावसायिकता और युद्ध-तत्पर, भविष्य के लिए तैयार तथा आत्मनिर्भर भारतीय नौसेना के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को स्वीकार करने के लिए आयोजित की गई जो विकसित और समृद्ध भारत के लिए हमारे समुद्रों की रक्षा कर रही है।