इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय
इस विजय दिवस पर हम 1971 के युद्ध में अपनी सशस्त्र सेनाओं के अतुलनीय शौर्य, बलिदान और अडिग संकल्प को स्मरण करते हुए उन्हें नमन करते हैं और उनकी वीरता का गौरव मनाते हैं। उनके पराक्रम ने एक स्वतंत्र और स्वाधीन बांग्लादेश के जन्म का मार्ग प्रशस्त किया और इतिहास में एक निर्णायक मोड़ स्थापित किया। 1971 की यह विजय भारत की विपरीत परिस्थितियों में भी अटल दृढ़ता का प्रतीक है। यह विश्वभर में शांति और न्याय के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करती है।
हम उस महान विजय में योगदान देने वाले प्रत्येक सैनिक, नाविक और वायुयोद्धा को श्रद्धापूर्वक सलाम करते हैं।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/v/17bJgXQJyW/
ट्विटर: https://x.com/IndiannavyMedia/status/2000063973757259856?s=20