वाइस एडमिरल संजय वत्सायन, नौसेना उपप्रमुख (वी.सी.एन.एस.) ने हैदराबाद और सिकंदराबाद का दौरा किया, जहां उन्होंने दोनों शहरों में स्थित 17 नौसैनिक इकाइयों में तैनात कार्मिकों से बातचीत की और भारतीय नौसेना की चल रही परियोजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा की। नौसेना उपप्रमुख ने मेसर्स ए.डी.एस.टी.एल. लिमिटेड और मेसर्स अररॉबोट राघववंशी डीपटेक का भी दौरा किया, जहां उन्हें विकसित उत्पादों की श्रृंखला और अपनाई जा रही नई प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना भारत सरकार की आत्मनिर्भरता और विकसित भारत 2047 मिशनों में अग्रणी भूमिका निभा रही है, जिसे भारतीय उद्योग और एम.एस.एम.ई. के साथ सघन सहभागिता के माध्यम से और सशक्त बनाया जा रहा है।