एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख, ने 19 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की। नौसेना प्रमुख ने राष्ट्रीय समुद्री हितों के संवर्धन और संरक्षण में भारतीय नौसेना की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा भारतीय सशस्त्र बलों एवं रक्षा मंत्रालय के अधीन अन्य संगठनों के लिए कुशल वित्तीय प्रबंधन और लेखांकन के माध्यम से भारत की रक्षा तैयारियों को मजबूत बनाने में रक्षा लेखा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को रेखांकित किया। पेशेवर निष्ठा, ईमानदारी और तालमेल पर जोर देते हुए नौसेना प्रमुख ने आई.डी.ए.एस. अधिकारियों से एक नेता के रूप में अपेक्षाओं पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि साझा की और विभाग के समृद्ध इतिहास के अनुरूप अपनी टीमों को सक्रिय और समाधान-उन्मुख मार्गदर्शन प्रदान करने का आह्वान किया।
Facebook : https://www.facebook.com/share/p/1Fw5ZEWXxw/
Instagram :
https://www.instagram.com/p/DScklh9jrFo/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…