वाइस एडमिरल संजय वत्सयन, नौसेना उपप्रमुख ने 16 से 19 दिसंबर 2025 तक पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापट्टनम का दौरा किया। उन्होंने वाइस एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान से भेंट की और कमान की परिचालन तत्परता तथा सामरिक अवसंरचना विकास पहलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सनराइज फ्लीट के भा.नौ.पो. उदयगिरि और भा.नौ.पो. सह्याद्रि पर अपनी यात्रा के दौरान नौसेना उपप्रमुख ने नाविक दलों की उच्च परिचालन तत्परता और व्यावसायिकता की सराहना की। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में बदलती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए युद्ध तत्परता, स्वदेशीकरण और विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर भारतीय नौसेना के ध्यान केंद्रण को दोहराया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/17t7a32YrY/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DSefL_SDZNb/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…