सर्जन कमोडोर बी. विकास ने 19 दिसंबर 2025 को दक्षिणी नौसेना कमान के प्रमुख अस्पताल आई.एन.एच.एस. संजीवनी का कमान संभाला और औपचारिक डिवीजन समारोह में सर्जन कमोडोर आर. डब्ल्यू. थेरगांवकर का स्थान लिया। सर्जन कमोडोर विकास एक कुशल चिकित्सा अधिकारी हैं और नौसेना युद्ध महाविद्यालय तथा राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने आई.आई.टी. मद्रास से कार्यकारी एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की है। उनके विशिष्ट करियर में फ्लीट मेडिकल ऑफिसर (पश्चिम), डी.जी.ए.एफ.एम.एस. में निदेशक (प्रावधान) तथा आई.एन.एच.एस. अस्विनी में वरिष्ठ रजिस्ट्रार जैसी प्रमुख नियुक्तियां शामिल हैं।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/196bV87aJ6/
इंस्टाग्राम:
https://www.instagram.com/p/DSei0hwDTvH/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…