Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना के प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस वलसुरा का दौरा किया

नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना के प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस वलसुरा का दौरा किया
नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना के प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस वलसुरा का दौरा किया

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख (CNS), ने 02 जनवरी 2026 को भारतीय नौसेना के विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस वलसुरा का दौरा किया।

अधिकारियों, नाविकों एवं प्रशिक्षुओं से संवाद के दौरान, नौसेना प्रमुख ने उन पेशेवरों की सराहना की जो यह सुनिश्चित करते हैं कि भारतीय नौसेना युद्ध के लिए सदैव तत्पर, विश्वसनीय, संगठित एवं भविष्य के लिए तैयार रहे। यह क्षमता विश्वसनीय एवं सर्वोत्तम रूप से संचालित हथियारों, सेंसरों तथा संबंधित प्रणालियों, और आज के तकनीकी रूप से उन्नत युद्धक्षेत्र के लिए प्रशिक्षित अनुरक्षण दलों पर आधारित है। नौसेना प्रमुख ने तीव्र गति से विकसित हो रही प्रौद्योगिकी के साथ अद्यतन रहने, कठोर प्रशिक्षण लेने तथा समुद्र में जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

फेसबुक:
https://www.facebook.com/share/p/1APZmdCZdm/

इंस्टाग्राम:
https://www.instagram.com/p/DTCN1MsklHZ/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…