भारतीय नौसेना एवं केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप प्रशासन द्वारा आयोजित संयुक्त सेवाओं के बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर की प्रस्तावना के रूप में, 05 से 08 जनवरी 2026 के दौरान अगत्ती, अमीनी, अंद्रॉथ और मिनिकॉय में नेत्र रोग (ऑफ्थैल्मोलॉजी) परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 400 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 63 मरीजों को सशस्त्र बलों के विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा के लिए चिन्हित किया गया।
यह पहल भारतीय नौसेना द्वारा किए गए समन्वित चिकित्सकीय आउटरीच का सशक्त उदाहरण है, जो दूरस्थ द्वीपीय समुदायों को विशेषीकृत एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करती है।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/16vFzn7Xvh/
Instagram: https://www.instagram.com/p/DTZmlJ3CY-S/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==