मरीन इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन कोर्स के 94वें बैच के भारतीय नौसेना के 40 अधिकारियों और श्रीलंकाई नौसेना के 15 अधिकारियों ने 29 दिसंबर 2022 को भा. नौ. पो. शिवाजी में 105 सप्ताह के पेशेवर प्रशिक्षण को पूरा किया। पासिंग आउट परेड की वाइस एडमिरल आर. स्वामीनाथन, महानिदेशक नौसेना परियोजना (मुंबई) द्वारा समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में आई.ओ.आर. में क्षेत्रीय सहयोग को बल देने के लिए श्रीलंका के रक्षा अताशे कमोडोर रोहन जोसेफ ने भी भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड अधिकारी के लिए 'हैमर' और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ट्रॉफी से लेफ्टिनेंट जेसिन एलेक्स को सम्मानित किया गया। अकादमिक शिक्षा के समग्र क्रम में पहला स्थान लेफ्टिनेंट एम. मोहन को दिया गया। श्रीलंका के लेफ्टिनेंट डी.एम.वी.सी. धनसेकरा को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड विदेशी अधिकारी से सम्मानित किया गया।