भा.नौ.पो. दिल्ली 15 जनवरी 2023 को त्रिंकोमाली, श्रीलंका पहुंचा। दो नौसेनाओं के बीच मित्रता और पेशेवर तालमेल बढ़ाने के लिए यात्रा के दौरान पेशेवर बातचीत निर्धारित की गई है। श्रीलंका नौसेना और समुद्री अकादमी के प्रशिक्षुओं का भी भारतीय नौसेना के जहाज का दौरा निर्धारित है।