Skip to main content

Home Quick Menu

पूर्वी नौसेना कमान ने पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया

पुनीत सागर अभियान के हिस्से के रूप में, पूर्वी नौसेना कमान ने नदियों/झीलों सहित तटीय सफाई गतिविधियों को शुरू करने की दिशा में हर महीने एक दिन समर्पित करने का निश्चय किया। 21 जनवरी, 2023 को येरदा बीच, आर. के. बीच, कलिंग बीच, गंगावरम बीच, मेघाद्रिपेदा नदी मार्ग, समुद्री मुखों पर पूर्वी नौसेना कमान की विभिन्न इकाइयों द्वारा विशाखापट्टनम, कोलकाता और चेन्नई में समुद्र तट, तटों, बंदरगाहों पर तटीय सफाई की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग, इसके महासागरों, नदियों और जल निकायों पर प्रभाव के बारे में समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करना है। पूर्वी नौसेना कमान के सेवारत और रक्षा नागरिकों सहित कर्मियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी सफाई अभियान में भाग लिया।