Skip to main content

भारतीय नौसेना - गणतंत्र दिवस परेड 2023 का प्रेस पूर्वावलोकन

ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने के लिए भारतीय नौसेना दल में 144 युवा नाविक शामिल होंगे, जिनका नेतृत्व दल कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत तथा प्लाटून कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट अश्विनी सिंह, एस.एल.टी. वल्ली मीना एस. और एस.एल.टी. एम. आदित्य करेंगे। भारतीय नौसेना के 80 संगीतकारों के विश्व प्रसिद्ध ब्रास बैंड का नेतृत्व एम. एंटनी राज, एम.सी.पी.ओ. संगीतकार द्वितीय श्रेणी करेंगे।  आर.डी.पी.-23 भारतीय नौसेना थीम - कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव एंड फ्यूचर प्रूफ पर परेड कर रही झांकी का नेतृत्व झांकी कमांडर लेफ्टिनेंट सी.डी.आर. इंद्रजीत चौहान करेंगे। इस झांकी को भारतीय नौसेना की बहुआयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किए गए हथियारों को दिखाने के उद्देश्य से बनाया गया है। झांकी का उद्देश्य भारतीय नौसेना में नारी शक्ति को भी दिखाना है। झांकी (ट्रैक्टर पर) के आगे के हिस्से में डॉर्नियर विमान (उड़ान ओवरहेड) के महिला विमान चालक दल को प्रदर्शित किया जाएगा, जो अगस्त 2022 में केवल महिला चालक दल द्वारा की गई निगरानी सॉर्टी को प्रदर्शित करेगा। नौसेना के नए चिन्ह के अनावरण और नौसेना के नए गीत हम तैयार हैं के वीडियो एल.ई.डी. स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। झांकी का मुख्य भाग (ट्रेलर पर) मेक इन इंडिया पहल को दर्शाता है जैसे स्वदेशी नीलगिरी वर्ग के जहाज के साथ ध्रुव हेलीकॉप्टर द्वारा समुद्री कमांडो की तैनाती। दोनों तरफ में स्वदेशी कल्वरी श्रेणी की पनडुब्बी के कट आउट मॉडल का चित्रण किया गया है। झांकी के पिछले भाग में आई.डी.ई.एक्स.-स्प्रिंट चुनौती के तहत स्वदेशी रूप से विकसित किए जा रहे स्वायत्त मानव रहित प्रणालियों के तीन मॉडल प्रदर्शित किए जा रहे हैं। भारतीय नौसेना का लक्ष्य आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में कम से कम 75 प्रौद्योगिकी/उत्पाद को शामिल करना है। झांकी में भारतीय नौसेना को भविष्य के लिए एक प्रमाणिक बल होने और राष्ट्र की सेवा के लिए युद्धक तैयारी बनाए रखने की दिशा में `आत्मनिर्भर भारत 'पहल पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया गया है।