Skip to main content

आई.एन.ओ.ई.एस. की लॉन्चिंग

एडमिरल आर हरि कुमार सी.एन.एस. ने भारतीय नौसेना के सभी पी.एस.ओ. की उपस्थिति में 24 जनवरी 2023 को भारतीय नौसेना ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली आई.एन.ओ.ई.एस. 2.0 को लॉन्च किया। आई.एन.ओ.ई.एस., ऑनलाइन नौसेना इन-सर्विस परीक्षाओं के संचालन के लिए सम्पूर्ण भारत में स्थित 400 परीक्षा नोड्स के साथ 23 नामित ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों (डी.ओ.ई.सी.) को जोड़ता है। आई.एन.ओ.ई.एस. 2.0 में उम्मीदवारों के पंजीकरण से लेकर परिणाम घोषित करने तक की पूरी परीक्षा प्रक्रिया स्वचालित है। इसके परिणामस्वरूप मैनुअल पंजीकरण, प्रश्न पत्रों की सेटिंग, परीक्षा का संचालन, निरीक्षण और कागज मूल्यांकन पर खर्च किए गए पर्याप्त श्रम-घंटों की बचत होगी। नया संस्करण, सभी नौसैनिक कर्मियों को स्वचालन के अलावा, एक "व्यक्तिगत डैशबोर्ड" प्रदान करता है। वर्तमान में चल रही और आगामी परीक्षाओं, परीक्षा परिणाम आदि से संबंधित विवरण प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक बटन के क्लिक पर उपलब्ध है। इस प्रणाली के तहत नौसेना कर्मियों को नौसेना इंट्रानेट पर अपने कार्य स्थल पर सुविधा देकर ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी जाती है। इसी तरह नौसेना मुख्यालय, दिल्ली में डी.एन.ई. में परीक्षा के संचालन की सीधी निगरानी के लिए एक "केंद्रीय डैशबोर्ड" भी स्थापित किया गया है। आई.एन.ओ.ई.एस. 2.0 अधिकांश मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक परीक्षा चक्रों को कम करेगा और साथ ही परीक्षा में उपस्थित होने के लिए निकटतम कमान/क्षेत्र मुख्यालय जाने वाले भारतीय नौसेना कर्मियों की आवश्यकता को भी काफी कम कर देगा, जिसके परिणामस्वरूप श्रम और वित्तीय बचत होगी। इन परीक्षाओं में प्रत्येक वर्ष आई.एन.ओ.ई.एस. 2.0 का उपयोग करते हुए लगभग 4000 नौसैनिक भाग लेंगे।