Skip to main content

एन.ए.सी.एस.सी., मेजर जनरल संतोष कुमार ढाकल, जन सेवा श्री., ने प्रशिक्षकों और 74 छात्र अधिकारियों के साथ, जिनमें बांग्लादेश, नाइजीरिया, यू.एस.ए., मालदीव और श्रीलंका के पांच-पांच छात्र शामिल थे, पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया

मेजर जनरल संतोष कुमार ढाकल, कमांडेंट, नेपाल आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज एन.ए.सी.एस.सी., ने प्रशिक्षकों और 74 छात्र अधिकारियों के साथ, जिनमें बांग्लादेश, नाइजीरिया, अमेरिका, मालदीव और श्रीलंका के पांच-पांच छात्र शामिल थे, 24 जनवरी 2023 को पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया। छात्र अधिकारियों ने रियर एडमिरल कुणाल सिंह रायकुमार, सी.एस.ओ. (ओ.पी.एस.) के साथ बातचीत की और भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से निर्मित फ्रंटलाइन युद्धपोतों और पनडुब्बी का दौरा किया। उन्हें कमान की भूमिका और ऑपरेशंस के साथ-साथ आई.ओ.आर. में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी जानकारी दी गई।