26 जनवरी, 2023 को 74वां गणतंत्र दिवस 2023 कोलकाता में मनाया गया। एक अधिकारी और 68 नाविकों वाली भारतीय नौसेना टुकड़ी ने कोलकाता के रेड रोड में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। परेड की समीक्षा पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल के माननीय राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने की। बाद में भा.नौ.पो. नेताजी सुभाष में कोलकाता के नौसेना स्टेशन के सभी नौसेना कर्मियों और रक्षा नागरिकों के लिए बाराखाना का आयोजन किया गया।