Skip to main content

Home Quick Menu

की-ऑन-अराइवल की दिशा में नौसेना का अभियान

अपने कर्मियों के लिए और मुंबई में तैनात वरिष्ठ नाविकों के लिए आवास की मौजूदा कमी को पूरा करने के लिए की-ऑन-अराइवल की दिशा में नौसेना के अभियान के हिस्से के रूप में, 160 परिवारों के लिए दो आधुनिक टावरों वाली जी+ 21 मंजिलों की एक परियोजना का उद्घाटन वाइस एडमिरल ए.बी. सिंह साहब कमांडर इन चीफ फ्लीट पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा 2 फरवरी 2023 को किया गया। एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. डब्ल्यू.आर. की अध्यक्ष श्रीमती चारू सिंह ने पांच एम.सी.पी.ओ. परिवारों को मकान की चाबी सौंपी। यह जुड़वा टॉवर परियोजना एम.ई.एस. द्वारा निर्मित अब तक की सबसे ऊंची परियोजना है और यह अपने आप में एक उपलब्धि है। 1,000 वर्गफुट के अपार्टमेंट में सभी आधुनिक / समकालीन सुविधाएं और तकनीक है।