Skip to main content

​नारी शक्ति का जश्न मनाते हुए भारतीय नौसेना की महिला कार रैली - वह अजेय है

एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. के सहयोग से भारतीय नौसेना देश और भारतीय नौसेना की बहादुर महिलाओं को श्रद्धांजलि के रूप में एक अखिल महिला मोटर अभियान के संचालन के लिए मैसर्स जीप इंडिया के साथ सहयोग कर रही है। शी इज अनस्टॉपेबल और टैग लाइन सोर हाई के स्लोगन के साथ महिला कार रैली राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली से वॉर मेमोरियल, लोंगेवाला (राजस्थान) तक जाएगी और 14 से 25 फरवरी 2023 तक 12 दिनों के अंदर वापस आएगी। दिल्ली लौटने से पहले रैली जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, लोंगेवाला, जोधपुर, उदयपुर होते हुए 2300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कार रैली को वर्चुअल रूप से एडमिरल आर हरि कुमार सी.एन.एस. और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीप इंडिया के अलावा, ई.वी.ओ. इंडिया, फेमिना और मैरियट ग्रुप ने भी साझेदारी की है। कार्यक्रम को अपैरल इंडिया, डी.एल.एफ. प्रोमेनेड और लक्सोट्टिका ग्रुप ने भी समर्थन दिया है।