Skip to main content

नेवी चिल्ड्रन स्कूल दिल्ली ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2022-2023 आयोजित की

नेवी चिल्ड्रन स्कूल दिल्ली ने 17 फरवरी 2023 को शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए अपनी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कमोडोर श्री. जी. रामबाबू, कमोडोर (नौसेना शिक्षा) और स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष उपस्थित थे।  इस कार्यक्रम में भा. नौ. पो. इंडिया के कमांडिंग ऑफिसर कमोडोर सतीश शेनाई, पी.टी.ए. के सदस्यों, आमंत्रित अतिथियों और अभिभावकों ने भी भाग लिया।

प्रधानाचार्य श्रीमती ओशिमा माथुर ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम सुचारू रूप से चलाने वाले प्रयासों के लिए कर्मचारियों और छात्रों की सराहना की। मार्च पास्ट में हिमगिरी, नीलगिरी, उदयगिरी और विक्रांत जैसे सभी हाउसेस ने भाग लिया। कक्षा VI से VIII के छात्रों ने भी इस अवसर पर एक रंगीन और अच्छी तरह से समन्वित पीटी प्रदर्शन प्रस्तुत किया। खेल गतिविधियों में लड़कों और लड़कियों दोनों श्रेणियों में कक्षा I से XII के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ शामिल थी। उदयगिरी हाउस ने ‘मार्च पास्ट में सर्वश्रेष्ठ हाउस’ के साथ-साथ ‘स्पोर्ट्स एंड गेम में रनर अप’ भी जीता। विक्रांत हाउस को 2022-2023 के लिए स्पोर्ट्स एंड गेम में समग्र विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पदक और ट्राफी प्रदान की।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को बधाई दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्रों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खेल और सह-पाठयक्रम दोनों क्षेत्रों में विभिन्न राष्ट्रीय, राज्य, जिला और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्कूल के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने छात्रों से फिट रहने और एक दूसरे को सफलता के लिए प्रोत्साहित करते हुए खेल भावना और सौहार्द विकसित करने का भी आह्वान किया।