सुधांशु शेखर, पी.ओ.ई.एल.आर. और याट क्लब ऑफ हैदराबाद की सुश्री कोंगारा प्रीति की 470 श्रेणी सेलिंग बोट टीम और आई.एल.सी.ए. 4 श्रेणी बोट नाविक, मास्टर अद्वैत मेनन ने इस साल के अंत में चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अर्हता प्राप्त की। आनंद ठाकुर, सी.पी.ओ. और सत्यम रांगड, पी.ओ. की 49ई.आर. टीम; आई.एन.डब्ल्यू.टी.सी., मुंबई के आर.के. शर्मा, पी.ओ. और श्रद्धा वर्मा की 470 टीमों और शेखर, पी.ओ.ई.एल.आर. और सुश्री कोंगरा प्रीति ने भी अगस्त 2023 में हेग में ओलंपिक क्वालीफायर और दिसंबर 2023 में थाईलैंड में होने वाले क्षेत्रीय क्वालीफायर के लिए अहर्ता प्राप्त कर ली है । भारतीय नौसेना को अपने नविकों पर गर्व है और वह उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देती है।