पुनीत सागर अभियान का उद्देश्य समुद्र तटों/बीच पर कचरे के संचय और उसके बाद होने वाले प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना है। 18 फरवरी, 2023 को रामेश्वरम, कलपक्कम बीच, अडयार बीच और चेन्नई के पास कोल्लुमेडु झील और तिरुनेलवेली के पास उवरी बीच के निकट पुदुमदाम बीच में तटीय सफाई अभियान चलाया गया। 300 से अधिक नौसैनिकों ने हमारे समुद्र तटों और तटीय क्षेत्रों को समुद्री जीवन के लिए एक बेहतर स्थान बनाने और एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सफाई अभियानों के दौरान प्लास्टिक की बोतलों, रैपर, थर्मोकोल, कांच के टुकड़े आदि सहित लगभग 250 किलोग्राम गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट सामग्री एकत्र की गई।