भारतीय नौसेना ने 21 फरवरी, 2023 को नेहरू साइंस सेंटर, मुंबई द्वारा आयोजित वार्षिक अंतर-विद्यालय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जीतने के लिए एन.सी.एस., मुंबई को बधाई दी। महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री. रमेश बैस ने विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कक्षा 9 के छात्रों पीयूष सिंह, अर्नव पांडे, राहुल मिश्रा और राजा सिंह की विजेता टीम ने चार चरणों में 173 स्कूलों के प्रतिभागियों के खिलाफ प्रतियोगिता लड़ी। यह गौरवशाली उपलब्धि एन.सी.एस. के छात्रों और संकाय को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित करेगी।