आई.एन.एच.एस. अस्विनी में विश्व श्रवण दिवस (3 मार्च) मनाया गया, जो वर्ष के लिए @WHO विषय : "सभी के लिए कान और श्रवण का ध्यान, आइए इसे एक वास्तविकता बनाएं" पर आधारित था। इस विषय पर एक संकाय व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसके बाद वयस्क कोक्लियर आरोपण प्राप्तकर्ताओं को सुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आई.एन.एच.एस. अस्विनी के सी.ओ., सर्जन रियर एडमिरल अनुपम कपूर ने आई.एन.एच.एस. अस्विनी में कोक्लियर आरोपण कार्यक्रम में हुई प्रगति की सराहना की और सोमा में नर्सिंग कैडेटों और चिकित्सा सहायकों के लिए आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।