भा.नौ.पो. त्रिकंड 26 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक खाड़ी क्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास / कटलास एक्सप्रेस 2023 (आई.एम.एक्स. / सी.ई. -23) में भाग ले रहा है। वह 50 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के प्रतिभागियों के साथ समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और समुद्री व्यापार के लिए क्षेत्र में समुद्री लेन को सुरक्षित रखने के सामान्य उद्देश्य के साथ अभ्यास करेगा।
आई.एम.एक्स./सी.ई.-23 दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री अभ्यास है। यद्यपि यह भारतीय नौसेना की पहली आई.एम.एक्स. भागीदारी है, यह दूसरा अवसर है जिसमें एक भारतीय नौसेना जहाज सी.एम.एफ. द्वारा आयोजित अभ्यास में भाग ले रहा है। इससे पहले, नवंबर 2022 में, भा.नौ.पो. त्रिकंड ने सी.एम.एफ. के नेतृत्व वाले ऑपरेशन सी. स्वॉर्ड 2 में भाग लिया था।
सी. स्वॉर्ड 2 और आई.एम.एक्स./सी.ई.-23 जैसे अभ्यासों में भागीदारी भारतीय नौसेना को आई.ओ.आर. में समुद्री भागीदारों के साथ संबंधों को मजबूत करने और पारस्परिकता और सामूहिक समुद्री क्षमता को बढ़ाने में सक्षम बनाती है। यह नौसेना को क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए रचनात्मक रूप से योगदान देने में भी सक्षम बनाता है।