Skip to main content

Home Quick Menu

वाइस एडमिरल मार्क हैमंड, नौसेना प्रमुख, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नौसेना की भारत की यात्रा

रॉयल ऑस्ट्रेलियन नौसेना (सी.एन.) के नौसेना प्रमुख मार्क हैमंड 9 से 11 मार्च 2023 तक भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान वी.डी.एम. मार्क हैमंड ने 10 मार्च 2023 को नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के साथ बातचीत की। उनका स्वागत साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

बातचीत के दौरान, दोनों देशों और नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को मजबूत करने के लिए, व्याप्त / उभरती समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के सहयोगात्मक तरीकों और एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत / आई.ओ.आर. की प्राप्ति की दिशा में सहयोग और पारस्परिकता बढ़ाने की पहल पर चर्चा की गई।

भारतीय नौसेना कई मुद्दों पर आर.ए.एन. के साथ निकटता से सहयोग करती है, जिसमें ऑसिनडेक्स, काकाडू और पी. 8 अभियान, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, व्हाइट शिपिंग सूचना और विभिन्न क्षेत्रों में विषय वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान जैसी ऑपरेशनल संबंधी बातचीत शामिल हैं, जिनमें से सभी सालाना आयोजित कर्मचारी वार्ता बैठकों के माध्यम से समन्वित होती हैं। इसके अलावा, दोनों नौसेनाओं के युद्धपोत नियमित रूप से एक-दूसरे के बंदरगाहों पर पोर्ट कॉल करते हैं और मालाबार, रिमपैक, लापरोउस आदि जैसे बहुपक्षीय अभ्यास करते हैं। दोनों नौसेनाएं ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण के साथ रक्षा उद्योगों, रक्षा नवाचार और उभरती रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशने की दिशा में भी कार्य कर रही हैं।

सी.एन. आर.ए.एन. की यात्रा भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच निरंतर और नियमित बातचीत में एक महत्वपूर्ण घटना है, और यह दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को ध्यान में रखते हुए नौसेना से नौसेना सहयोग को मजबूत करती है।