रियर एडमिरल के श्रीनिवास ने 1 मार्च 2023 से ए.सी.ओ.एम. (डी. एंड. आर.) के कर्तव्यों को संभाला। वह रियर एडमिरल सी.एस. बाबूराज का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए। रियर एडमिरल के श्रीनिवास सैनिक स्कूल, कोरुकुंडा और एन.डी.ए. के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने विराट और बाद में एफ.ई.ओ. पश्चिमी बेड़े पर विभिन्न रूपों में कार्य किया है। अपने सेवाकाल के दौरान, उन्होंने डी.एस.एस.सी., एन.एच.सी.सी. और एन.डी.सी. कोर्स किए और आई.एन.एस.ओ.सी. के सदस्य भी रहे। विक्रमादित्य परियोजना 11430 के लिए एन डी. मुंबई और डब्ल्यू.पी.एस. (सेवरोदनिस्क) में विभिन्न कार्यों के अलावा, उनके द्वारा पाई गई महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों में पी.डी.ए.सी.पी., आई.एच.क्यू.एम.ओ.डी. (एन.) में पी.डी.एफ.एम., पश्चिमी नौसेना कमान के सी.ई.ओ. और कमांडिंग ऑफिसर भा. .नौ. पो. शिवाजी शामिल हैं। रियर एडमिरल पर पदोन्नति होने पर, उन्हें 1 जनवरी 2022 से ए.सी.ओ.एम. (आधुनिकीकरण) के साथ एन.ए.टी.ए.ए. के महानिदेशक के रूप में भी दोहरी भूमिका में नियुक्त किया गया है।