कोच्चि के ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में भीषण आग लगने के कारण, दक्षिणी नौसेना कमान से स्थानीय जिला अधिकारियों द्वारा सहायता के लिए अनुरोध किया गया। 3 मार्च 2023 को नौसेना अग्निशमन सेवाओं को तुरंत कार्रवाई में लगाया गया। स्थानीय प्रशासन के प्रयासों में सहायता के लिए घटनास्थल पर नौसेना के फायर टेंडर तैनात किए गए। आग की सीमा का आकलन करने के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा एक हवाई सर्वेक्षण किया गया। जिला प्रशासन के प्रयासों में सहायता के लिए अतिरिक्त अग्निशमन दलों और संसाधनों को सक्रिय किया गया। बचाव प्रयासों को जारी रखते हुए, 4 मार्च 2023 को हवाई जहाज से अग्निशमन किया गया। भा.नौ.पो. गरुड़ के नौसेना ए.एल.एच. को प्रभावित क्षेत्रों पर पानी गिराने के लिए लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्जन इक्विपमेंट, एल.ए.ए.एल.डी.ई. के साथ तैनात किया गया। सक्रिय अग्नि क्षेत्र में 5000 लीटर से अधिक पानी का छिड़काव किया गया। आग को फैलने से रोकने के लिए स्थानीय एजेंसियों और अधिकारियों के साथ सभी प्रयास जारी हैं।