Skip to main content

Home Quick Menu

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान ने भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान ने श्रीमती शशि त्रिपाठी, एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. (डब्ल्यू.आर.) की प्रमुख के साथ 2 मार्च 2023 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने भारतीय नौसेना के अभियानों पर विशेष रूप से पश्चिमी आई.ओ.आर. में समग्र समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को अवगत कराया।