Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया

1 से 4 मार्च 2023 तक नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में कर्मियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रमों में डॉकयार्ड अपरेंटिस द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के महत्व पर एक सुरक्षा मार्च और एक स्किट, व्यवहार आधारित सुरक्षा पर चर्चा, विषय विशेषज्ञों द्वारा खतरे की पहचान और जोखिम मूल्यांकन पर एक कैप्सूल और सभी कर्मचारियों द्वारा ली गई सुरक्षा प्रतिज्ञा शामिल थी। समारोह का समापन एडमिरल सुपरिटेंडेंट, नौसेना डॉकयार्ड द्वारा पुरस्कारों को देने के साथ हुआ। बॉयलर फैब्रिकेशन डिपार्टमेंट को बेस्ट सेफ्टी कॉन्शियस सेंटर अवार्ड से सम्मानित किया गया।