Skip to main content

Home Quick Menu

दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में आग लगने पर निरंतर बचाव प्रयास

ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र, कोच्चि में बड़े पैमाने पर आग को समाप्त करने की दिशा में बचाव प्रयास 7 मार्च 2023 तक जारी रहा। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा सिविल प्राधिकारियों के साथ समन्वय कर लगातार अग्निशमन अभियान चलाया जा रहा है। हवाई अग्निशमन के हिस्से के रूप में, नौसेना सीकिंग और ए.एल.एच. हेलीकॉप्टरों द्वारा 6 और 7 मार्च 2023 को लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्जन इक्विपमेंट (एल. ए. ए. एल. डी. ई. ) अभियान  किया गया। आग को फैलने से रोकने के लिए जमीन और हवाई अग्निशमन दोनों का उपयोग करते हुए एक बहु-आयामी कार्य जारी है। इन दोनों दिनों में 20000 लीटर से अधिक पानी का छिड़काव प्रभावित क्षेत्र में किया गया है। स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित करने के लिए आपदा प्रबंधन और राज्य के अधिकारियों के साथ एक हरसंभव प्रयास जारी है।