Skip to main content

भा.नौ.पो. वज्रबाहु द्वारा हेरिटेज वॉक का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की गतिविधियों के हिस्से के रूप में, भा.नौ.पो. वज्रबाहु ने 5 मार्च 2023 को एक विशिष्ट रूप से क्यूरेटेड हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जो लायन गेट से शुरू हुई और पूर्व एडमिरल्टी हाउस, ओल्ड कस्टम्स हाउस, टाउनहॉल, पोर्ट ट्रस्ट रेलवे, आदि को कवर करते हुए सी.एस.एम.टी. और एम.सी.जी.एम. भवन में संपन्न हुई। भा.नौ.पो. वज्रबाहु की महिला कर्मियों ने जहाज की कंपनी के साथ उत्साह और उमंग के साथ वॉक में भाग लिया। इस कार्यक्रम ने 6 अगस्त 2023 को होने वाले आगामी भारतीय नौसेना मुंबई हेरिटेज रन के लिए पूर्वावलोकन के रूप में भी कार्य किया।