Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सरकर्स में महिला दिवस समारोह

भा.नौ.पो. सरकर्स ने 6 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कमांडिंग ऑफिसर, भा.नौ.पो. सरकर्स इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत महिला दिवस, समाज में महिलाओं की भूमिका और हाल ही में महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार की योजनाओं पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति के साथ हुई। भा.नौ.पो. सरकर्स में कार्यालय अधीक्षक के रूप में काम कर रही डॉ. वी. भवानी देवी ने जनजातीय महिलाओं की सामाजिक आर्थिक स्थिति और सरकार और एन.जी.ओ. के ठोस प्रयासों से वर्षों में इसमें किस प्रकार सुधार हुआ है, पर अपनी डॉक्टरेट थीसिस प्रस्तुत की। यूनिट की कुछ महिला कर्मचारियों ने भी अपनी चुनौतियों को साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने दोस्तों, सहयोगियों, वरिष्ठों और स्वयं के संगठन यानी भारतीय नौसेना के समर्थन और सहायता से इसे पार किया। सी.ओ. सरकर्स ने राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए सभी महिला कर्मचारियों का धन्यवाद किया।