Skip to main content

Home Quick Menu

1टी.एस. ने पोर्ट लुइस में प्रवेश किया

11 मार्च, 2023 को  1टी.एस. जहाजों, भा.नौ.पो. तीर, भा.नौ.पो. सुजाता और आई.सी.जी.एस. सारथी ने पोर्ट लुइस, मॉरीशस में प्रवेश किया। जहाज के पोर्ट कॉल के दौरान, क्रॉस प्रशिक्षण यात्राओं, पेशेवर और सामुदायिक बातचीत का आयोजन किया गया। 12-13 मार्च, 2023 तक मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में 1टी.एस. के जहाज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और इस अवसर पर आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे। इससे पहले, 1टी.एस. मॉरीशस के एम.सी.जी.एस. बाराकुडा और डोर्नियर विमानों के साथ संयुक्त ई.ई.जेड. निगरानी में लगा हुआ था।