Skip to main content

Home Quick Menu

जे.एम.एस.डी.एफ. जहाज सुजुत्सुकी ने कोच्चि में पोर्ट कॉल किया

जे.एम.एस.डी.एफ. जहाज सुजुत्सुकी ने 9 से 10 मार्च 2023 तक कोच्चि में पोर्ट कॉल किया। दक्षिणी नौसेना कमान बैंड ने इस जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। जहाज के पोर्ट कॉल के दौरान, पेशेवर बातचीत और विभिन्न प्रशिक्षण स्कूलों के दौरे किए गए। वर्तमान में, अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती विरोधी मिशन को पूरा करने के बाद, जहाज जापान के अपने वापसी मार्ग पर है। जापानी नौसेना जहाज की यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया है।