16 मार्च 2023 को उनकी 65वीं. जयंती के अवसर पर भारतीय नौसेना ने भारतीय सशस्त्र बलों के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को याद किया। जनरल रावत, एक दूरदर्शी नेता, एक विद्वान सैनिक और एक सैन्य सुधारक, अपनी पेशेवरता, सिद्धांतों, दृढ़ विश्वास और निर्णयता के लिए जाने जाते थे। चार दशकों तक के अपने प्रतिष्ठित सेवाकाल में, जनरल रावत की उपलब्धियां सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय थीं।
प्रथम सी.डी.एस. और एस. ई. सी. वाई. डी.एम.ए. के रूप में जनरल रावत ने सशस्त्र बलों को एकीकृत करने के लिए संगठनात्मक और संरचनात्मक सुधारों को गति प्रदान की। पथ-प्रदर्शक परिवर्तनकारी पहल और नागरिक-सैन्य तालमेल उनकी विरासत बने रहेंगे। जनरल रावत के उत्साह ने सशस्त्र बलों को एक विचार से वास्तविकता अग्निपथ - स्वतंत्रता के बाद से सशस्त्र बलों द्वारा सबसे बडे़ मानव संसाधन परिवर्तन के लिए प्रेरित किया।
परिवर्तनकारी अग्निपथ योजना में जनरल रावत के योगदान को स्वीकार करने और सम्मानित करने के लिए और त्रि-सेवा तालमेल और संयुक्तता बढ़ाने की दिशा में, भारतीय नौसेना द्वारा निम्नलिखित दो ट्राफियां प्रस्तुत की जा रही हैं:-
(a) ‘महिला अग्निवीर ट्रेनी के लिए ओवरऑल ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर' जनरल बिपिन रावत रोलिंग ट्रॉफी। इस ट्रॉफी को नौसेना प्रमुख द्वारा 28 मार्च 2023 को नौसेना अग्निवीर के पहले बैच की ‘पासिंग आउट परेड’ के दौरान अपने प्रमुख नाविक प्रशिक्षण केंद्र, भा. नौ. पो. चिल्का में प्रस्तुत किया जाना है।
(b) गोवा के नेवल वार कॉलेज (एन.डब्ल्यू.सी.) में नेवल हायर कमांड कोर्स (एन.एच.सी.सी.) से गुजरने वाले ‘मोस्ट स्पिरिटेड ऑफिसर’ के लिए जनरल बिपिन रावत रोलिंग ट्रॉफी।