Skip to main content

वित्तीय वर्ष 21-22 के लिए कोच्चि के नौसेना बेस में  एन.जी.आई.एफ़. फंड एन.जी.आई.एफ़. और आई.एन.बी.ए. की ए.जी.एम. का आयोजन किया गया

वित्तीय वर्ष 21-22 के लिए नेवल ग्रुप इंश्योरेन्स फंड एन.जी.आई.एफ़. और इंडियन नेवल बनेवलन्ट एसोसिएशन आई.एन.बी.ए. की वार्षिक आम बैठक 16 मार्च 2023 को नौसेना बेस, कोच्चि में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने की और इसमें वाइस एडमिरल एम. ए. हम्पिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी नौसेना कमान, वाइस एडमिरल दीपक कपूर, सी.ओ.एल., वाइस एडमिरल सूरज बेरी, सी.पी.एस. और भारतीय नौसेना तथा भारतीय तटरक्षक बल के अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान विभिन्न कल्याणकारी उपायों पर चर्चा की गई। दक्षिणी नौसेना कमान के अंतर्गत बाहरी इकाइयों और पूर्वी नौसेना कमान, पश्चिमी नौसेना कमान और ए.एन.सी. के अंतर्गत आने वाली सभी इकाइयों के आई.एन. और आई.सी.जी. कर्मियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवादमूलक सत्र में भाग लिया।