ब्रिटिश नौसेना युद्धपोत एच.एम.एस. तामर 17-29 मार्च 2023 तक चेन्नई की यात्रा पर हैं। इस जहाज ने हाल ही में बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास ला. पेरोज में भाग लिया था। सी.डी.आर. तेलो इलियट स्मिथ, कमांडिंग ऑफिसर एच.एम.एस. तामर के साथ कैप्टन इयान लिन, ब्रिटिश उच्चायोग, दिल्ली में नौसेना सलाहकार ने रियर एडमिरल एस. वेंकट रमन, तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र मुख्यालय में एफ.ओ.टी.एन.ए. से मुलाकात की और आपसी हितों के मामलों पर चर्चा की। चेन्नई में इसके प्रवास के दौरान, दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर और सामाजिक बातचीत और खेल कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों को निर्धारित किया गया है।