Skip to main content

पूर्वी नौसेना कमान ने पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया

पुनीत सागर अभियान के अनुसरण में, पूर्वी नौसेना कमान ने नदियों और झीलों सहित तटीय सफाई गतिविधि करने के लिए हर महीने का एक दिन समर्पित किया है। मार्च 2023 की तटीय सफाई गतिविधि 18 मार्च 2023 को प्रिंसेप घाट कोलकाता में की गई। भा.नौ.पो. नेताजी सुभाष के 160 से अधिक सेवा कर्मियों ने लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तक किए गए इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में कचरे के उचित निपटान और प्लास्टिक का उपयोग न करने के बारे में स्थानीय लोगों, प्रिंसेप घाट पार्क में सुबह की सैर करने वालों के साथ-साथ स्थानीय रेल यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। कोलकाता नगर निगम द्वारा सुरक्षित निपटान के लिए लगभग 50 किलोग्राम गैर-बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, रैपर, थर्मोकोल, कांच के टुकड़े आदि शामिल थे, को सुरक्षित निपटान के लिए एकत्र किया।