Skip to main content

Home Quick Menu

पूर्वी नौसेना कमान ने तटीय सफाई गतिविधियां की

पुनीत सागर अभियान के हिस्से के रूप में, पूर्वी नौसेना कमान ने नदियों / झीलों सहित तटीय सफाई गतिविधि करने के लिए हर महीने में एक दिन समर्पित किया है। मार्च 2023 की तटीय सफाई गतिविधियां 18 मार्च 2023 को यारदा बीच, आर.के. बीच, भीमली बीच, मेघाद्रिपेटा नदी तट विशाखापट्टनम में शुरू की गई। इन सफाई गतिविधियों का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग के खतरों और महासागरों तथा नदियों पर इसके प्रभाव के बारे में स्थानीय समुदायों के बीच जागरूकता पैदा करना है। पूर्वी नौसेना कमान के 550 से अधिक सेवा और डी.एस.सी. कर्मियों तथा स्थानीय निवासियों ने शहर भर में फैले तटीय क्षेत्रों के सफाई अभियानों में भाग लिया। प्लास्टिक की बोतलों, रैपर, थर्मोकोल, कांच के टुकड़े आदि सहित लगभग 450 किलोग्राम गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को इन जगहों से प्राचीन स्थितियों को बहाल करने की दिशा में एकत्र किया गया।