दक्षिणी नौसेना कमान कोच्चि के अंतर्गत भा.नौ.पो. सुनयना ने 28 जून 2023 को मोजाम्बिक के पोर्ट बेइरा में प्रवेश किया। सैन्य बैंड द्वारा धूमधाम के साथ जहाज का स्वागत मोजाम्बिक नौसेना के कर्मियों और डी.ए. प्रिटोरिया ने किया। समुद्री साझेदारी और पारस्परिकता को बढ़ाने के लिए, दोनों नौसेना पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस डेक यात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं में संलग्न होगी। यह पोत भारतीय नौसेना के सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगा। बंदरगाह चरण के पूरा होने पर, मोजाम्बिक नौसेना के साथ एक संयुक्त ई.ई.जेड. निगरानी की भी योजना है।