Skip to main content

ऑस्ट्रेलिया से एक समुद्री गश्ती और टोही विमान (एम.पी.आर.ए.  - पी.8ए.) भा.नौ.पो. राजलि पर पहुंचा 

भारतीय नौसेना के पी.8आई. विमान के साथ संयुक्त अभ्यास के लिए 30 जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया से एक समुद्री गश्ती और टोही विमान (एम.पी.आर.ए. - पी.8ए.) भा.नौ.पो. राजलि पर पहुंचा। यह सैनिक जत्था मिशन योजना, चालक दल के बीच बातचीत और भारतीय नौसेना तथा ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के बीच सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने के माध्यम से पारस्परिकता और संयुक्तता को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।