भा.नौ.पो. सुनयना। ने 28 से 30 जून, 2023 तक बेइरा, मोजाम्बिक का दौरा किया और समुद्री पड़ोसियों के साथ भारत के सौहार्दपूर्ण संबंधों और सागर क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण को मजबूत किया। कमांडिंग ऑफिसर, भा.नौ.पो. सुनयना ने मोजाम्बिक गणराज्य के राज्य सचिव और बेइरा नगर परिषद के मेयर से मुलाकात की। पोर्ट कॉल के दौरान, भारतीय नौसेना और मोजाम्बिक नौसेना के कर्मी पेशेवर और प्रशिक्षण बातचीत, डेक यात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं की एक विस्तृत श्रृंखला में संलग्न रहे। समुद्री साझेदारी अभ्यास के हिस्से के रूप में, नेविगेशन, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण, वी.बी.एस.एस. और विषम युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर संयुक्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। जहाज 28-29 जून 2023 तक आगंतुकों के लिए खुला था। भारतीय नौसेना के सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, स्थानीय आबादी के लिए एक चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा 100 से अधिक रोगियों को हृदय, श्वसन, स्त्री रोग और मातृ / शिशु रोग परामर्श प्रदान किया गया। एक अन्य सामाजिक आउटरीच गतिविधि में, बेइरा में एक स्थानीय अनाथालय को आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई। वसुधैव कुटुम्बकम-वन फैमिली वन हेल्थ के संदेश को फैलाते हुए मोजांबिक नौसेना के कर्मियों और उनके परिवारों के साथ सुनयना में एक संयुक्त योग सत्र आयोजित किया गया। तैनाती के हिस्से के रूप में मोजाम्बिक तट पर संयुक्त ई.ई.जेड. गश्त भी निर्धारित है।