30 जून, 2023 को कोच्चि के नौसेना बेस में दक्षिणी नौसेना कमान अफ्लोट समारोह का आयोजन किया गया । पिछले वर्षों के दौरान दक्षिणी नौसेना कमान जहाजों की ऑपरेशनल उपलब्धियों और युद्ध के लिए तत्पर रहने की क्षमता को अंगीकार करने के लिए इस पुरस्कार समारोह की परिकल्पना की गई। वाइस एडमिरल एम.ए. हंपिहोली फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान मुख्य अतिथि थे। आयोजन के दौरान पिछले वर्ष की गई विभिन्न एफ्लोएट इकाइयों की गतिविधियों और उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। एक व्यस्त कार्यकारी वर्ष में, दक्षिणी नौसेना कमान के जहाज बचाव अभियानों, मादक-रोधी अभियानों, तटीय रक्षा अभ्यास, एस.ए.आर. ऑपरेशन, लोकायन22, आई.ओ.आर. में हाइड्रोग्रैफिक सर्वेक्षण, स्वदेशी विमान वाहक भा.नौ.पो. विक्रांत के परीक्षण के बाद के ट्रायल और भारत में रॉयल सऊदी नौसेना के कैडेटों के प्रथम प्रशिक्षण से लेकर ऑपरेशनल गतिविधियों में सबसे आगे रहे हैं। इन जहाजों ने सागर क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों में विभिन्न समुद्री भागेदारी और द्विपक्षीय अभ्यासों में भाग लिया। जहाजों को नौसेना ऑपरेशंस, नवाचारों, सुरक्षा कार्यप्रणालियों और मनोबल के विभिन्न आयामों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल 10 ट्राफियां प्रदान की गईं। भा.नौ.पो. सतलुज को समुद्री ऑपरेशंस के प्रचूर कार्यों के दौरान बेदाग धैर्य का प्रदर्शन करने के लिए 'सर्वश्रेष्ठ जहाज' से सम्मानित किया गया। भा.नौ.पो. निरीक्षक को सभी समुद्री गतिविधियों, समुद्र में अभ्यास और अदम्य भावना के साथ उत्साह और मनोबल के विस्मयकारी प्रदर्शन के लिए 'मोस्ट स्पिरिटेड शिप' से सम्मानित किया गया। जहाजों की संचालन उत्कृष्टता और योगदान की पुष्टि करने के अलावा पुरस्कार समारोह में जहाज पर सवार कर्मियों की प्रभावशाली प्रतिभा को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम के पूरा होने पर मुख्य अतिथि ने दक्षिणी नौसेना कमान के सभी जहाजों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की।