भा.नौ.पो. डेगा, विशाखापट्टनम में आई.एन.ए.एस. 324 ने 4 जुलाई 2023 को अपनी पहली वर्षगांठ मनाई। आई.एन.ए.एस. 324 स्वदेशी ए.एल.एच. एम.के. III हेलीकॉप्टरों से सज्जित है, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है। इनकी तैनाती पूर्वी तट पर समुद्री निगरानी क्षमता में काफी वृद्धि करती है और तटीय सुरक्षा को मजबूत बनाती है। स्थानान्तरणीय चिकित्सा आई.सी.यू. को शामिल करने के साथ, हेलीकॉप्टर में आपात स्थिति के दौरान महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान करने की क्षमता भी है। चालक दल ने राष्ट्र की सेवा में अपने अटूट समर्पण और व्यावसायिकता के साथ अपने आदर्श वाक्य "निद्रुविथ ध्रुद वीरवथ" - "वफादारी, दृढ़ता, निडरता" को बनाए रखा है।