केरल समुद्री बोर्ड के.एम.बी. के अध्यक्ष श्री. एन. सिवासंकर पिल्लई और के.एम.बी. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री. टी. पी. सलीम कुमार आई.आर.एस. ने 3 जुलाई, 2023 को कोच्चि के नौसेना बेस में तटीय रक्षा मुख्यालय सी.डी.एच.क्यू. का दौरा किया। के.एम.बी. के अधिकारियों ने सी.एम.डी.ई. राजेश कुमार यादव, एन.ओ.आई.सी. (केरल) से मुलाकात की और राज्य की समुद्र संबंधित गतिविधियों और तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के उपायों के मुद्दों पर चर्चा की। यात्रा के हिस्से के रूप में, तटीय सुरक्षा संगठन, अंतर एजेंसी समन्वय और निगरानी सह चौकसी तंत्र का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रदान किया गया। केरल समुद्री बोर्ड को केरल के छोटे बंदरगाहों का प्रशासन और नियंत्रण सौंपा गया है। इस यात्रा से राज्य की तटीय सुरक्षा की दिशा में अंतर एजेंसी समन्वय और संयुक्तता को बढ़ावा मिलेगा।