7 जुलाई, 2023 को भारतीय नौसेना में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक संगोष्ठी दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि द्वारा आयोजित की गई। संगोष्ठी में सामरिक इकाइयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ाने के विभिन्न संगठनात्मक, नेतृत्व और भौतिक पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रियर एडमिरल उपल कुंडू , सी.एस.ओ. (प्रशिक्षण) थे। अपने संबोधन में, उन्होंने सभी स्तरों पर सही संचालन प्रक्रियाओं और सुरक्षा संस्कृति को अपनाने के लिए एक आधार के रूप में प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। संगोष्ठी में दक्षिणी नौसेना कमान की इकाइयों के सेवा और नागरिक कर्मियों ने भाग लिया। इसके अलावा, पूर्वी नौसेना कमान, पश्चिमी नौसेना कमान और सुरक्षा वर्ग प्राधिकरणों के सुरक्षा विभागों के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।