Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सहयाद्री और भा.नौ.पो. कोलकाता, जकार्ता, इंडोनेशिया में

दक्षिण पूर्वी आई.ओ.आर. में मिशन तैनाती पर रहे भारतीय नौसेना के दो प्रमुख जहाज भा.नौ.पो. सहयाद्री और भा.नौ.पो. कोलकाता 17 जुलाई 2023 को जकार्ता पहुंचे। इंडोनेशिया की नौसेना ने इन जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पोर्ट कॉल के दौरान, भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेनाओं के कर्मी पेशेवर बातचीत, संयुक्त योग सत्र, खेल प्रतियोगिताओं और क्रॉस-डेक यात्राओं में संलग्न हुए  जिसका उद्देश्य नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और समझ को मजबूत करना था।

ऑपरेशनल टर्नअराउंड के पूरा होने पर, दोनों जहाज इंडोनेशियाई नौसेना के साथ दोनों नौसेनाओं के बीच पहले से मौजूद उच्च स्तर की अंतर-क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.) में भी भाग लेंगे।

भा.नौ.पो. सहयाद्री स्वदेश में डिजाइन और निर्मित परियोजना-17 श्रेणी के स्टील्थ फ्रिगेट का तीसरा और भा.नौ.पो. कोलकाता परियोजना-15ए. वर्ग का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित स्टील्थ विध्वंसक है। दोनों जहाजों का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में किया गया है।