Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. तुनीर मुंबई में प्रथम एम.सी.ए. बार्ज, एल.एस.ए.एम. 7 (यार्ड 75) की सुपुर्दगी

08 x मिसाइल सह गोला-बारूद (एम.सी.ए.) के निर्माण के लिए अनुबंध को मैसर्स एस.ई.सी.ओ.एन. इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापट्टनम के साथ भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहलों के अनुरूप पूर्ण किया गया। श्रृंखला एल.एस.ए.एम. 7 (यार्ड 75) का पहला बार्ज भारतीय नौसेना को 18 जुलाई 2023 को भा.नौ.पो. तुनीर के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर इफ्तेखार आलम की उपस्थिति में दिया गया। बार्ज को 30 वर्षों के सेवा जीवन के साथ इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आई.आर.एस.) के वर्गीकरण नियमों के तहत बनाया गया है। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख/सहायक उपकरणों के साथ, बार्ज रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल का गर्वित ध्वजवाहक है। एम.सी.ए. बार्ज के शामिल होने से जेट्टी और बाहरी बंदरगाह दोनों पर आई.एन. जहाजों के लिए सामान/गोला-बारूद के परिवहन, आरोहण और उतरान की सुविधा के द्वारा आई.एन. की ऑपरेशनल प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।